अक्षरा सिंह के घर पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह, खाया छठ का प्रसाद, बेटी की शादी का दिया न्योता

छठ पूजा के मौके पर अनंत सिंह अक्षरा सिंह के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बेटी शिवांगी की शादी का न्योता दिया और मेहमानों के लिए खास बात कही।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस बार छठ पूजा कुछ खास अंदाज में मनाया।  उन्होंने बिहार की राजनीति से जुड़े कई नेताओं को छठ के मौके पर अपने घर आने का न्योता दिया था। इसी कड़ी में अक्षरा सिंह ने खुद मोकामा के विधायक अनंत सिंह के घर जाकर उन्हें आमंत्रित किया था। खरना पूजा के दिन अनंत सिंह भी अक्षरा सिंह के घर पहुंचे। यहां उन्होंने छठ का प्रसाद खाया और एक्ट्रेस के परिवार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने अपनी बेटी शिवांगी की शादी में शामिल होने के लिए अक्षरा सिंह को न्योता दिया। इसके बाद वह वहां से रवाना हो गए।

अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में क्या कहा?

मीडिया से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने बताया कि वह अक्षरा सिंह के घर छठ का प्रसाद खाने आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण भी दिया। अनंत सिंह के मुताबिक अक्षरा सिंह ने शादी में आने की बात कही है। उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों को भी शादी में आने का न्योता दिया। साथ ही मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर किसी का कार्ड गलती से छूट गया हो तो इसके लिए माफ कर दें।

बेटी की शादी में बिना कार्ड के भी आ सकते हैं मेहमान

अनंत सिंह ने शादी में आने वाले लोगों को लेकर कहा कि इसके लिए किसी निमंत्रण पत्र की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा शादी में आने के लिए कार्ड जरूरी नहीं है। वहां कोई सिनेमा नहीं चल रहा है कि टिकट दिखाकर ही प्रवेश मिलेगा। शादी में सभी लोग आ सकते हैं। बता दें कि अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है। इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शादी के लिए पंडाल बनाने से लेकर दूसरी व्यवस्थाओं तक का काम तेजी से कराया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।