कोहिमा : नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेवोयी विडियो और कोहिमा के अध्यक्ष डॉ. केविसेटो किंत्सो ने मंगलवार को लोकभवन में राज्यपाल नंद किशोर यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समसामयिक विषयों पर चर्चा की। श्री यादव ने कहा कि नागालैंड में विकास की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश के विकास के लिए चर्चा जरूरी है।



