सनातनी संस्कृति को कमजोर करने वाली ताकतों को युवा परास्त करेंगे: शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सनातन संस्कृति और परंपराओं का अनादर करने वाली ताकतों को देश के युवा परास्त करेंगे। उन्होंने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में हिस्सा लिया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि देश की सनातन संस्कृति और परंपराओं का अनादर करने तथा अशांति फैलाने की कोशिश करने वाली ताकतों को युवा परास्त करेंगे। यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि सनातन मान्यताओं और धार्मिक रीति-रिवाजों का अनादर करने वाले लोग देश के विभिन्न हिस्सों में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘सनातन संस्कृति का अनादर करने और देशभर में अशांति फैलाने की कोशिश करने वाली ताकतों को युवा परास्त करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे के 35 वर्षों के शासन की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि वाम मोर्चे के शासनकाल में राज्य में ऐसा माहौल बनाया गया था, जो हिंदू परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों के पालन के अनुकूल नहीं था। ‘सनातन वाइब्स’ नामक यह कार्यक्रम एक बड़े धार्मिक आयोजन का हिस्सा है, जिसमें सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन सनातन वैभव, रामानंद मिशन और महाराजा अग्रसेन धाम ने किया था। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान हनुमान को समर्पित हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करने के लिए एकत्र हुए।

ALSO READ: विधायक भूषण बाड़ा पर लगे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करे राज्य सरकार : डॉ. देवशरण भगत

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।