पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ सुबह की सैर के दौरान बेहोश हुए, एम्स में भर्ती कराया गया

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह की सैर के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच की।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को सुबह की सैर के दौरान बेहोश हो गये, जिसके बाद उन्हें यहआयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। धनखड़ की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) की मेडिकल टीम और AIIMS के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी जांच की।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।