रांची : बकरू मैदान में बारह पड़हा सोहराय जतरा समिति की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का विधिवत शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में सुदेश महतो ने कहा कि खेल का जुनून ही कुछ ऐसा होता है, जो खेलप्रेमियों को स्वतः ही मैदान की ओर खींच लाता है। खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक एकजुटता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इसलिए इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर अवसर और प्रोत्साहन देना बेहद जरूरी है।

साथ ही अपने खेल के प्रति प्रेम और रूचि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस खेल के माहौल मैं बढ़ा हूं, आज उसी तरह का उत्साह और रूजान युवाओं में देखकर बड़ी खुशी होती है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वाशन दिया कि आने वाले समय में विभन्न टूर्नामेंट एवं ट्रैनिंग कैम्पों के माध्यम से इस तरह के आयोजन का विस्तार भी किया जाएगा।
टूर्नामेंट में स्टार वारियर और जय जवान डीवडीह की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंततः जय जवान डीवडीह की टीम ने जीत दर्ज की।
इस मौके पर सुदेश ने विजेता टीम को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजन समिति के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, राँची जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष एतवा उरांव, जिला प्रवक्ता सूरज मिश्रा, कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन लाल सहदेव, प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज महतो, प्रखंड महिला सचिव रूपा गाड़ी सहित पार्टी कार्यकर्ता, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


