बोकारो स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, होमगार्ड की जगह निजी एजेंसी की तैयारी ; 19 नवंबर तक आवेदन

बोकारो स्टील प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था बदलने की तैयारी है। प्रबंधन ने निजी सुरक्षा एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं। इससे मौजूदा होमगार्ड जवानों की तैनाती पर सवाल उठने लगे हैं।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की सुरक्षा व्यवस्था में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। संयंत्र, टाउनशिप और संस्थान की परिसंपत्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब तक संभाल रहे होमगार्ड जवानों की जगह पेशेवर निजी सुरक्षा एजेंसी को देने की तैयारी की जा रही है। इस दिशा में बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने राष्ट्रीय स्तर पर एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी कर निजी सुरक्षा एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

इस फैसले के बाद बोकारो में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या निजी सुरक्षा एजेंसी के चयन के बाद मौजूदा होमगार्ड जवानों की तैनाती समाप्त हो जाएगी? क्या उन्हें किसी दूसरे कार्य में समायोजित किया जाएगा या उनकी सेवाओं पर पूरी तरह असर पड़ेगा?

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।