नयी दिल्ली : बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही 15.2प्रतिबढ़कर 121.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का चीनी कारोबार घाटे में है। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी को 105.25 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

बजाज हिंदुस्तान शुगर ने बुधवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में उसकी कुल आय 16.47 प्रतिशत घटकर 970.79 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,162.32 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च घटकर 1,076.85 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,267.87 करोड़ रुपये था। बजाज हिंदुस्तान शुगर 14 चीनी मिल का संचालन करती है। सभी मिल उत्तर प्रदेश में हैं।



