नयी दिल्ली : सोनिया गांधी के संस्मरण को लेकर फिर से आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार न करने का “महात्याग” केवल “सुपर पीएम” बनने के लिए किया था।

भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में किए गए सोनिया गांधी के उस दावे को भी खारिज कर दिया कि उनके पति राजीव गांधी आपातकाल के खिलाफ थे।



