जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, स्कूली बच्चों से भरा ऑटो कार से टकराया, आठ घायल

जमशेदपुर के टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में आठ बच्चे घायल हुए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के टेल्को थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में आठ स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना रिंग रोड के पास की है, जहां तेज रफ्तार कार ने बच्चों से भरे पैसेंजर ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में गुरु नानक स्कूल के विद्यार्थी सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, कार संख्या JH05DJ 3955 को एक महिला चला रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर ऑटो संख्या JH05Z 3841 से टकरा गई। टक्कर से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घायलों में अमृता कुमारी, गुरप्रीत कौर, रोहित कुमार, आशीष गुप्ता, मोहित गुप्ता, रिचा कुमारी और अनुष्का कुमारी शामिल हैं। आठवें बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद महिला कार चालक मौके से फरार हो गई। सूचना मिलने पर टेल्को थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।