Chhath Puja 2026: महापर्व छठ नहाए खाए के साथ 13 नवंबर से शुरु हो रहा है। जिसको लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले सूप, दउरा, फल और पूजन सामग्री की दुकानें सज चुकी हैं। जिसकी खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। छठ व्रती पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीदारी में अभी से ही जुट गए हैं।

फल बाजार में बढ़ी चहल-पहल
Chhath Puja 2026: बाजारों में पूजा के लिए बांस से बना दउरा 650 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक बिक रहा है। वहीं, सूप 150 से 200 रुपए तक का बेचा जा रहा है। छठ में फलों का विशेष महत्व होता है जिस वजह से फल बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। सेब 400 से 700 रुपए तक एक पेटी बिक रहा है। बाजार में केले की कांधी 150 से 350 रुपए तक बिक रही है। और नारियल 25 से 30 रुपए प्रति पीस बिक रहा है। नींबू की कीमत 1000 से 1300 रुपए सैकड़ा है। अनानास 3200 रुपए सैकड़ा और किन्नू 400 रुपए प्रति किलो मिल रहा है।

Chhath Puja 2026: आम की लकड़ी के दाम भी बढ़े
छठ पूजा में प्रसाद बनाने के लिए आम की लकड़ी बहुत काम आता है जिस वजह से उसकी भी मांग बढ़ गई है। अब बाजार में आम की लकड़ी 25 से 30 रुपए प्रति किलो बिक रही है। दुकानदारों को आशा है कि जैसे-जैसे छठ करीब आएगा, बाजार में खरीदारों की भीड़ और बढ़ेगी। फिलहाल बाजार में सुबह से शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी है।


