झारखंड की ओर से यह सम्मान नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सूडा के निदेशक सूरज कुमार भी उपस्थित रहे।
समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री तोखन साहू और मंत्रालय के सचिव सत्येंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
गौरतलब है कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित यह स्वच्छ सर्वेक्षण का 10वां राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह था। इसमें देशभर के उन शहरों को सम्मानित किया गया, जिन्हें स्वच्छता के क्षेत्र में अलग-अलग श्रेणियों के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था।
जमशेदपुर को मिले इस सम्मान को शहर में स्वच्छता के प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की पहचान को भी नई मजबूती मिली है।


