निशा भगत के परिवार से मिलीं महिला आयोग की अध्यक्ष, बोलीं- सिर्फ CBI जांच की अनुशंसा से नहीं खत्म होगी सरकार की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने CBI जांच का स्वागत किया, लेकिन पुलिस-प्रशासन की जवाबदेही पर भी जोर दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर बुधवार को गुमला पहुंचीं। यहां उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय निशा भगत के परिजनों से मुलाकात की और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान विजया राहटकर ने झारखंड में महिलाओं के साथ उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। निशा भगत मामले में राज्य सरकार की ओर से CBI जांच की अनुशंसा का उन्होंने स्वागत किया, लेकिन साथ ही कहा कि केवल जांच की अनुशंसा कर देने से सरकार की जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन को भी सख्त कदम उठाने होंगे।

आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने पहले ही डीजीपी से इस मामले की जानकारी ली थी और गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि रांची पहुंचने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान महिलाओं से जुड़े मामलों में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।