सड़क हादसे में घायल वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान दास का निधन, चार दिनों तक TMH में चला इलाज

जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान दास का TMH में इलाज के दौरान निधन हो गया। कदमा में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद चार दिनों तक इलाज चला।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान दास (65) का बुधवार को टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जमशेदपुर के विधि जगत और न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है। 7 नवंबर को कदमा स्थित कीनन स्टेडियम के पास हुए सड़क हादसे में भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल TMH में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया। हालांकि, चार दिनों तक चले इलाज के बाद बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। भगवान दास कदमा स्थित ईसीसी फ्लैट में रहते थे। बुधवार को ही उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।

भगवान दास के निधन पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। अधिवक्ता हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, अक्षय कुमार झा, राजेश कुमार प्रमाणिक, विजय शर्मा, मिथिलेश सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।