रांची: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ISC यानी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड ने डेटशीट के साथ परीक्षार्थियों के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इस बार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, AI स्मार्ट चश्मे और ब्लूटूथ डिवाइस समेत कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

जारी टाइम-टेबल के अनुसार, ज्यादातर विषयों की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। वहीं, आर्ट्स के कुछ पेपर सुबह 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे। छात्रों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र 1:45 बजे और सुबह 9 बजे की परीक्षा के लिए 8:45 बजे मिलेगा। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में अपनी सीट पर बैठना होगा।

ISC 12वीं परीक्षा 2027 की पूरी डेटशीट
तारीख विषय
9 फरवरी Environmental Science, Western Music – Paper 1
10 फरवरी English – Paper 1, Modern English – Paper 1
12 फरवरी Applied Mathematics, Robotics – Paper 1, Geometrical and Building Drawing, Biotechnology
13 फरवरी Art Paper 1 (Drawing or Painting from Still Life)
15 फरवरी English – Paper 2
16 फरवरी Modern English – Paper 2
18 फरवरी Economics
22 फरवरी बंगाली, गुजराती, हिंदी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, संस्कृत, जर्मन सहित विभिन्न भाषाएं
24 फरवरी Chemistry – Paper 1
26 फरवरी Accountancy
27 फरवरी Art Paper 2 (Drawing or Painting from Nature)
1 मार्च Mathematics
3 मार्च Physical Education
4 मार्च Home Science – Paper 1
8 मार्च Indian Music – Hindustani, Physics – Paper 1
9 मार्च Mass Media and Communication
11 मार्च Business Studies
12 मार्च Geography
13 मार्च Art Paper 4 (Original Imaginative Composition in Colour)
15 मार्च Biology – Paper 1
17 मार्च Computer Science – Paper 1
19 मार्च History
20 मार्च Art Paper 5 (Crafts ‘A’)
24 मार्च Art Paper 3 (Drawing or Painting of a Living Person)
25 मार्च Sociology
29 मार्च Commerce
31 मार्च Psychology
2 अप्रैल Political Science
3 अप्रैल Fashion Designing – Paper 1, Geometrical and Mechanical Drawing
5 अप्रैल Artificial Intelligence – Paper 1, Hospitality Management, Electricity and Electronics
6 अप्रैल Elective English
8 अप्रैल Legal Studies


