JAC Board Exam 2027: जैक बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए एक ज़रूरी खबर है। कल यानी 12 नवंबर से मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म भरे जाएँगे। बता दें, जैक के आधिकारिक वेबसाइट के मध्यम से आप अपना परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
Contents

12 नवंबर से 4 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने के मौका
छात्रों को 12 नवंबर से 4 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने के मौका दिया जाएगा। मालूम हो कि, आप 26 नवंबर तक ही बिना किसी विलंब शुल्क के फॉर्म भर सकेंगे। जब कि 27 नवंबर से आपको विलंब शुल्क देना होगा। परीक्षा फॉर्म से जुड़ी जानकारी के लिए Jac द्वारा जारी किए गए निर्देशों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें।

JAC Board Exam 2027: कब से शुरु होगी परीक्षा
जानकारी के मुताबिक़ फ़रवरी के दूसरे सप्ताह से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू हो सकती है। फ़िलहाल बोर्ड की तरफ़ से परीक्षा की तारीख़ को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


