Ramgarh News: रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, मठवाटांड़ स्थित बैताली मंडा के पास मंगलवार को गर्म इंगोट लदे एक एलपी ट्रक के डाला से अचानक धुआं उठने लगा। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, आसपास बैठे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरुंत पानी डालकर आग पर काबू पाया।

Ramgarh News: बड़ा हादसा टला
जानकारी के मुताबिक, ट्रक वनांचल कॉनकास्ट फैक्ट्री से गर्म इंगोट लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। तभी चालक ने मठवाटांड़ में एक होटल के पास वाहन खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद अचानक ट्रक के डाला से धुआं उठने लगा। धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गये और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।



