Jharkhand News: झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक पतरातू डैम में सर्दियों की शुरुआत होते ही विदेशी मेहमानों यानी प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। साइबेरिया, मंगोलिया और मध्य एशिया समेत अन्य ठंडे प्रदेशों से हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर विभिन्न प्रजातियों के पक्षी पतरातू डैम पहुंच लगे हैं। जिससे डैम की खूबसूरती में चार चांद लग गये है। सुबह और शाम पक्षियों के चहचहाहट से पूरा जलाशय गुलजार नजर आ रहा है। जिसको देखने रोजाना पर्यटकों की भीड़ लगनी शुरु हो गई है।

3,000 से 7,000 किलोमीटर तक की लंबी उड़ान भरकर झारखंड पहुंचते
Jharkhand News: मालूम हो कि, हर साल यह प्रवासी पक्षी नवंबर के दूसरे सप्ताह से पतरातू डैम पहुंचने लगते हैं और फरवरी तक यहां अपना बसेरा बनाये रखते हैं। दरअसल, अनुकूल मौसम और भोजन की तलाश में ये पक्षी 3,000 से 7,000 किलोमीटर तक की लंबी उड़ान भरकर झारखंड पहुंचते हैं। इस दौरान पतरातू डैम में साइबेरियन गल्स, कॉमन कूट, रेड हेडेड पोचार्ड, बार हेडेड गूज और लिटिल कॉरमोरेट जैसे कई तरह के प्रजातियों के पक्षी देखे जा सकते हैं।

Jharkhand News: स्थानीय रोजगार को मिलता है बढ़ावा
इनके अठखेलियों को देखने के लिए लोग दूर दूर से पतरातू पहुंचते है। जिस वजह से पर्यटन कारोबार और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलता है। प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा 24 घंटें निगरानी की जाती है, ताकि शिकार और अवैध गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जा सके।
प्रवासी पक्षियों के आने से डैम की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं
पतरातू लेक रिसॉर्ट रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां लोगों के लिए नौका विहार की सुविधा भी उपलब्ध है। नौका विहार करने का समय सुबह आठ-नौ बजे से शाम पांच-छह बजे तक निर्धारित है। सर्दियों के समय यहां नजारा ही कुछ और होता है, प्रवासी पक्षियों के आने से डैम की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।


