Ranchi News: निशा भगत मामले में BJP ने निकाला मशाल जुलूस, 18 नवंबर को बंद का ऐलान

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: निशा भगत मामले में BJP ने निकाला मशाल जुलूस, 18 नवंबर को बंद का ऐलान
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: रांची में निशा भगत मामले को लेकर सियासत गर्मा गई है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा ने शहर में मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध जताया। जो जयपाल मुंडा स्टेडियम से शुरु होकर फिरायालाल चौक तक पहुंचा। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होनें सरकार सो आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बंद का आह्वान

Ranchi News: प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाए कि, मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने झारखंड सरकार को चेतावनी दी है कि, यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वो आंदोलन जारी रखेंगे। इसके तहत उनके द्वारा 11 नवंबर को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके साथ ही, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बंद का आह्वान किया गया है।

Ranchi News: आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि, निशा भगत को न्याय दिलाने और मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पार्टी आगे भी आंदोलन करती रहेगी। अब देखना यह होगा कि सरकार इस पर क्या फैसला लेती है।

Share This Article