10 हजार की रिश्वत लेते हुए हुए थे गिरफ्तार, 9 महीने बाद हाईकोर्ट से मिली राहत

झारखंड हाईकोर्ट ने 10 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में 9 महीने से जेल में बंद हजारीबाग के आयुष चिकित्सा प्रभारी डॉ. राम प्रकाश वर्मा को सशर्त जमानत दे दी है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग के आयुष चिकित्सा प्रभारी डॉ. राम प्रकाश वर्मा को सशर्त जमानत दे दी है। उन पर एक आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी से वेतन भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

दरअसल, 3 फरवरी 2026 को एसीबी की टीम ने डॉ. राम प्रकाश वर्मा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में थे।

इस मामले में पहले उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। हालांकि, अदालत ने छह महीने बाद दोबारा आवेदन करने की छूट दी थी।

दोबारा जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि मामले में अभियोजन की स्वीकृति यानी सैंक्शन अब तक लंबित है। इस आधार पर हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत देने का आदेश दिया।

अब जमानत के लिए डॉ. वर्मा को 25 हजार रुपये का मुचलका और इतनी ही राशि के दो जमानतदार देने होंगे। साथ ही प्रत्येक सुनवाई में अदालत में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

उन्हें अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर भी अदालत में जमा करना होगा। बिना अदालत की अनुमति के मोबाइल नंबर बदलने की इजाजत नहीं होगी।

हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद डॉ. वर्मा को निचली अदालत की कार्यवाही में पूरा सहयोग करना होगा। अदालत ने स्पष्ट किया है कि शर्तों का उल्लंघन होने पर उनकी जमानत रद्द की जा सकती है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।