मुंबई से गिरफ्तारी के बाद माओवादी संजय गोदराम से बड़ा खुलासा! निशानदेही पर SLR और भारी मात्रा में गोलियां बरामद

पलामू पुलिस की रिमांड पर चल रहे 10 लाख के इनामी माओवादी कमांडर संजय यादव की निशानदेही पर पुलिस ने एक एसएलआर और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: झारखंड और बिहार में आतंक का पर्याय बन चुके इनामी माओवादी कमांडर संजय यादव उर्फ संजय गोदराम को पलामू पुलिस ने दो दिनों की रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। इसी पूछताछ के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दरअसल, संजय गोदराम की निशानदेही पर पुलिस ने एक SLR राइफल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने इस बरामदगी की शुरुआती जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस इस पूरी कार्रवाई और बरामद हथियारों से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करेगी।

आपको बता दें कि छतरपुर के देवगन निवासी संजय गोदराम को हाल ही में मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। वह साल 2011 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय बताया जाता है।

उस पर झारखंड और बिहार में 63 से अधिक बड़े नक्सली हमलों में शामिल होने का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये और बिहार सरकार ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

बताया जाता है कि संगठन में संजय गोदराम की पहचान एक ऐसे कमांडर के रूप में थी, जो हमेशा SLR लेकर चलता था।

फिलहाल, पुलिस दो दिनों की रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर रही है। अब पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ में माओवादी संगठन के अन्य ठिकानों और हथियारों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।