यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड के रास्ते चलेंगी दो छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें, रांची-बोकारो समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने झारखंड के रास्ते दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। गोंदिया और विशाखापत्तनम से पटना तक मिलेगी कनेक्टिविटी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने झारखंड के रास्ते दो पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें गोंदिया-पटना और विशाखापत्तनम-पटना पूजा स्पेशल शामिल हैं। दोनों ट्रेनों का परिचालन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे के लिए किया जाएगा। इससे छठ के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

गोंदिया-पटना स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल 13 और 20 नवंबर को गोंदिया से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। रास्ते में यह राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद और जसीडीह होते हुए शनिवार को शाम 16:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08896 पटना-गोंदिया स्पेशल 14 और 21 नवंबर को पटना से शाम 18:10 बजे खुलेगी। यह रविवार सुबह 8:05 बजे रांची पहुंचेगी और 8:15 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

विशाखापत्तनम-पटना स्पेशल का भी मिलेगा लाभ

दूसरी ट्रेन संख्या 08588 विशाखापत्तनम-पटना पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर को विशाखापत्तनम से शाम 19:25 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 20:00 बजे यह पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08587 पटना-विशाखापत्तनम स्पेशल 16 और 23 नवंबर को पटना से रात 21:50 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन बुधवार रात 00:30 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी। यह ट्रेन जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह समेत निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।