रांची: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को सरकारी आवास से हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय OBC मोर्चा ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है। राज्य सरकार से मामले में न्याय की मांग की है। मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड का 60 प्रतिशत OBC समाज अंबा प्रसाद के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे त्योहार के समय किसी बेटी को उसके घर से बाहर करना पूरी तरह अनुचित है। राजेश गुप्ता ने साफ कहा कि राष्ट्रीय OBC मोर्चा अंबा प्रसाद के समर्थन में लगातार आवाज उठाता रहेगा। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में उचित कदम उठाकर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।



