Jharkhand News: झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान मुंडा की जयंती 15 नवंबर को मनायी जाएगी। इस वर्ष छठ का त्योहार भी इसी दिन है। ऐसे में सरकार विचार कर रही है कि, राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन के किस तरह किया जाए। इसी को लेकर मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मंगलवार को राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के मध्यम से बैठक की।

कार्यक्रम की तैयारी में जुटे उपायुक्त
Jharkhand News: इस बैठक में स्थापना दिवस समारोह की रूप रेखा को तय करने के लिए आईटी सचिव पूजा सिंगल की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया। यही कमेटी तय करेगी की राज्य स्तरीय कार्यक्रम कहाँ और कैसे होगा। आदेश दिया गया है कि गुरुवार तक किसी भी हालत में कार्यक्रम की रूख रेखा तैयार हो जानी चाहिए। छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए इस बार कार्यक्रम संक्षिप्त में रखने की योजना है। वहीं उपायुक्त कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए है। स्थापना दिवस के मौके पर शहर-शहर में होर्डिंग लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी होगी।

राजकीय बिरसा महोत्सव 2026 का आयोजन
वही खूंटी के उलिहातु में 15 नवंबर को राजकीय बिरसा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। जिसका लिए तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं, संग्रहालय में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर आधारित 12 भित्ति कलाकृति लोकार्पण भी किया जाएगा। उपायुक्त जावेद हुसैन और एसपी ऋषभ गर्ग ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बिरसा संग्रहालय मंच, अतिथियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक और हेलीपैड से जोड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Jharkhand News: जिलो में विकास मेले लगाने की योजना
जानकारी के मुताबिक़ 15 से 29 नवंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, खेलकूद और जन-जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम शामिल होगें। राज्य के स्कूल और कॉलेज में वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला, कविता और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके साथ ही जिलो में विकास मेले लगाने की योजना है।


