Jharkhand Weather News: झारखंड में ठंडे दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के कनकनी से ठिठुरने लगे हैं। वहीं लोगों को दोपहर में धूप निकालने से बड़ी राहत मिल रही है। रांची समेत कई आसपास के इलाक़ों में सुबह और रात के वक्त कुहासा भी देखने को मिल रहा है।

अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक़ कल यानी 12 नवंबर से अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 16° के आस-पास बना रहेगा। वह 13 और 14 नवंबर को ज्यादातर इलाक़ों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फ़िलहाल मौसम विभाग ने राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जाती है। लेकिन कुछ इलाक़ों में बादल छाए रहेंगे।

छठ पूजा के दौरान बढ़ेगी ठंड
छठ पूजा की बात करें, तो पंद्रह नवंबर को लोगों को ठंड और कनकनी के बीच सूर्य देव को अर्घ्य देना होगा। इस दौरान ठंड हल्की बढ़ सकती है, जिससे कनकनी ज़्यादा महसूस होगी। हालांकि मौसम विभाग ने इस को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।


