Palamu News: पलामू पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले से उत्तर प्रदेश के दो लाइसेंस हथियार जब्त किए हैं। जिसके बारे में पुलिस या स्थानीय थाने को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों हथियार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के लाइसेंस पर जारी किए गए हैं। वहीं पुलिस ने इन हथियारों के दम पर रॉब दिखाने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजू तिर्की के काफिले को पुलिस ने रोका
दरअसल, बुधवार देर शाम पुलिस ने राजू तरीक़े के काफिले को रोका। तभी काफिले में शामिल दो बॉडीगार्ड के पास से मैनपुरी के दो हथियार मिले। पुलिस जांच में पता चला कि, इन हथियारों के बारे में जिला प्रशासन, पुलिस और स्थानीय थाने को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इसके बाद दोनों हथियारों को पुलिस ने जब्त कर लिया।

पूछताछ के बाद PR बॉन्ड पर छोड़े गए राजू तिर्की
बता दें, राजू तिर्की का काफिला लेस्लीगंज के बसौरा इलाके में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान पलामू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजू तिर्की को हिरासत में लेकर मेदिनीनगर टाउन थाना ले गई। जहाँ उनसे इस बारे में पूछताछ की गई, इसके बाद उन्हें पीआर बॉन्ड भरवाकर जाने दिया गया।
इस मामले को लेकर एसपी ने कपिल चौधरी कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके ख़िलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पलामू पुलिस का उद्देश्य है, जिले में शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना।


