Ranchi Crime: राजधानी रांची से हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है। रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाई पर बारह लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उन सभी ने दोनों भाइयों को घेर कर लाठी डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी । मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

चाउमिन खा रहे थे दोनों भाई, तभी हुआ हमला
इस मामले को लेकर मनीष लोहरा ने एयरपोर्ट थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि, चार नवंबर को वह अपने भाई संजय लोहरा के साथ एक दुकान पर चाउमिन खा रहे थे। तभी गाँव से बारह लोग वहां पहुँचे और दोनों भाईयों को घेर लिया। आरोप है कि, सुमित नायक ने उन लोगों को जान से मारने के लिए उकसाया। जिसके बाद सभी 12 लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

किसी तरह दोनों भाईयों ने बचाई अपनी जान
इस दौरान संजय लोहरा को लाठी डंडे और लोहे की रॉड से खूब पीटा गया। वहीं मनीष लोहरा के सिर पर भी रोड से वार किया गया, जिससे उनका सिर फट गया। इसके साथ ही हमलावर ने उनके मोटर साइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, पर्स से पाँच हज़ार रुपये निकाल लिए और मोबाइल भी छीन लिया। संजय लोहरा ने बताया कि, एक आरोपी ने रिवाल्वर निकाल कर गोली भी चलाई लेकिन गोली नहीं चली। किसी तरह दोनों भाईयों ने वहाँ से भाग कर अपनी जान बचाई।
12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मामले में पुलिस ने 9 नवंबर को प्राथमिक की दर्ज कर 12 लोगों को नामजद किया है। प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की आठ धाराओं की तहत दर्ज की गई है। इस मामले की जांच सहायक अवर निरीक्षक एनएन चौधरी को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


