लगातार बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, आदित्यपुर में प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

लगातार बारिश के बीच सरायकेला-खरसावां प्रशासन अलर्ट, आदित्यपुर के प्रभावित इलाकों का निरीक्षण; लोगों से घरों में रहने, नदी और जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला-खरसावां: लगातार बारिश और मौसम में बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। आदित्यपुर के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला एवं अपर उपायुक्त ने स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। नदी, निचले इलाकों और जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।