बिहारी लाल इंजीनियरिंग का शेयर 63 प्रतिशत से अधिक चढ़कर हुआ सूचीबद्ध

बिहारी लाल इंजीनियरिंग का शेयर बाजार में शानदार डेब्यू, 285 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले NSE पर 63.15 प्रतिशत बढ़त के साथ 465 रुपये पर खुला।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: एकीकृत लौह एवं इस्पात विनिर्माण कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर 285 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 63 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर 458 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 60.70 प्रतिशत की बढ़त है। एनएसई पर इसने 63.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 465 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,135.22 करोड़ रुपये रहा। बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 108.44 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 302 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 271-285 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी नए निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल अपनी विनिर्माण इकाइयों में कंप्यूटर और अन्य उपकरणों समेत मशीनरी की खरीद एवं स्थापना आदि के लिए करेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।