

मुंबई: गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह (जीआईजी) ने निजी ऋण क्षेत्र में उतरने की मंगलवार को घोषणा की। समूह ने अपने पहले वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) के जरिये 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने का लक्ष्य रखा है। पिरोजशा गोदरेज के समूह के चेयरपर्सन का पद संभालने के कुछ दिन बाद यह घोषणा की गई है। इस फंड का प्रबंधन गोदरेज इंडस्ट्रीज की परिसंपत्ति प्रबंधन इकाई, गोदरेज एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Godrej AMC) द्वारा किया जाएगा।





