टाटा संस की एजीएम कोरम पूरा न होने से स्थगित

टाटा संस की अहम वार्षिक आम बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण टल गई। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट बैठक में शामिल नहीं हो सके।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार में सक्रिय टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस की मंगलवार को होने वाली अहम वार्षिक आम बैठक (एजीएम) कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) और सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) इस बैठक में शामिल नहीं हो सके। दोनों ट्रस्ट मिलकर टाटा संस में एक प्रतिनिधि नामित करते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।