सकरनी प्लास्टर 450 करोड़ रुपये निवेश करेगी, स्थापित होंगे दो नए संयंत्र

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: सकरनी प्लास्टर (इंडिया) लिमिटेड पेंट और जिप्सम बोर्ड के निर्माण के लिए दो नए संयंत्र स्थापित करने के साथ ही मौजूदा संयंत्रों में क्षमता बढ़ाने के लिए अगले दो वर्षों में लगभग 450 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

दिल्ली स्थित सकरनी प्लास्टर के 12 विनिर्माण संयंत्र हैं, जिनमें से अधिकांश राजस्थान में हैं। यह कंपनी प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी), वॉल पुट्टी (सीमेंट और ऐक्रेलिक आधारित), जिप्सम बोर्ड, प्रीमियम पेंट, टाइल एडहेसिव, निर्माण रसायन, जलरोधी प्रणाली और दरार-रोधी सतह समाधान बनाती है। पिछले वित्त वर्ष में इसका कुल राजस्व 900 करोड़ रुपये था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।