

रांची : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्रियों और विधायकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने 17 अगस्त को हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में TDPL परीक्षाओं को रद्द करने सहित छात्र और युवा हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी व्यवस्था, छात्र कल्याण और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।





