सीजेआई सूर्यकांत नहीं, अब डॉ. प्रमेश होंगे टीआईएसएस के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

TISS का 86वां दीक्षांत समारोह 22 अगस्त को होगा, जिसमें टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सी. एस. प्रमेश मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम पहले स्थगित हुआ था।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) ने घोषणा की है कि 22 अगस्त को आयोजित होने वाले उसके 86वें दीक्षांत समारोह में टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सी. एस. प्रमेश मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले, दो अगस्त को तय किए गए दीक्षांत समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्य कांतमुख्य अतिथि बनने वाले थे। हालांकि, संस्थान ने “अपरिहार्य परिस्थितियों” का हवाला देते हुए कार्यक्रम से दो दिन पहले इसे स्थगित कर दिया था। इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि प्रशासन को सीजेआई के दौरे के दौरान छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने की आशंका थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।