रेरा का एक दिवसीय सेमिनार 23 अगस्त को, रियल एस्टेट अधिनियम पर होगा संवाद

रांची में 23 अगस्त को झारखंड रेरा का एक दिवसीय सेमिनार होगा, जिसमें रेरा कानून, पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन पर बिल्डर, होमबायर्स समेत कई हितधारक चर्चा करेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (झारखंड रेरा) द्वारा रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के विभिन्न प्रावधानों एवं व्यावहारिक पहलुओं पर जागरूकता सह संवाद कार्यक्रम विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन 23 अगस्त रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होगा। सेमिनार का उद्देश्य रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सुशासन को सुदृढ़ करना तथा रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर बिल्डर, प्रमोटर, डेवलपर, भूमि स्वामी, आवंटी (होमबायर्स), बैंक एवं वित्तीय संस्थान, आर्किटेक्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, स्ट्रक्चरल इंजीनियर, अधिवक्ता एवं विधि विशेषज्ञ सहित रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों की सहभागिता प्रस्तावित है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।