आंध्र सरकार ने विशाखापत्तनम क्षेत्रीय सम्मेलन में 25,000 करोड़ रुपये का निवेश जुटाया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम क्षेत्रीय सम्मेलन में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते हुए। परियोजनाओं से करीब 57,000 रोजगार अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अमरावती : आंध्र प्रदेश सरकार ने नवंबर में होने वाले 31वें ‘सीआईआई पार्टनरशिप समिट’ से पहले भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम-विशाखापत्तनम) में आयोजित पहले क्षेत्रीय सम्मेलन में करीब 25,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है
सरकारी बयान के अनुसार, तेजी से बढ़ते विभिन्न क्षेत्रों में किए गए 31 समझौतों से करीब 57,000 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

बयान में कहा गया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने बुधवार को आईआईएम-विशाखापत्तनम में पांच क्षेत्रीय सम्मेलनों में से पहला सफलतापूर्वक पूरा किया और 25,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश तथा परियोजनाओं की शुरुआत से जुड़े समझौते हासिल किए। हिमाद्रि स्पेशियलिटी केमिकल लिमिटेड ने 5,000 करोड़ रुपये, ओरियाना पावर लिमिटेड ने 4,500 करोड़ रुपये, ग्रैन्यूल्स इंडिया लिमिटेड ने 4,000 करोड़ रुपये और रिन्यू फोटोवोल्टिक्स ने 1,500 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई।

बयान के अनुसार, परियोजनाओं के तत्काल क्रियान्वयन पर जोर देते हुए 3,519 करोड़ रुपये की 33 परियोजनाओं का मौके पर ही काम शुरू किया गया या उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं से राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एसआईपीबी), पर्यटन और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्रों में 9,449 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा हुए।
क्षेत्रीय सम्मेलन 12 और 13 नवंबर को विशाखापत्तनम में होने वाले 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के लिए रणनीतिक आधार के रूप में काम करेंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।