मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, पवन कल्याण ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

नाना पाटेकर के निधन पर रेवंत रेड्डी, किशन रेड्डी और पवन कल्याण ने जताया दुख, दमदार अभिनय और सिनेमा में उनके योगदान को याद कर दी श्रद्धांजलि।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और कई अन्य नेताओं तथा फिल्म जगत की हस्तियों ने बृहस्पतिवार को दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। रेवंत रेड्डी ने कहा कि पाटेकर के दमदार अभिनय और सहज अदाकारी ने हिंदी और मराठी सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि पाटेकर का जाना भारतीय फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। किशन रेड्डी ने कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता के दमदार अभिनय, संवाद अदायगी का विशिष्ट अंदाज और भारतीय सिनेमा में उनके अपार योगदान ने उन्हें लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह दिलाई।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पर्दे से इतर पाटेकर की संवेदनशीलता और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता समाज के साथ उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाती थी। पवन कल्याण ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘क्रांतिवीर’ में पाटेकर का अभिनय अविस्मरणीय है। कल्याण ने ‘खामोशी’, ‘परिंदा’ और ‘अग्नि साक्षी’ समेत अन्य फिल्मों में पाटेकर के यादगार अभिनय को भी याद किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।