राष्ट्रपति मुर्मू आज ओडिशा दौरे पर, कटक में बालि जात्रा महोत्सव का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कटक में बालि जात्रा का उद्घाटन और भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार दोपहर ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी। इस दौरान वह कटक में बालि जात्रा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी और भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति लोक भवन जाएंगी। इसके बाद शाम को कटक पहुंचकर वह वार्षिक व्यापार मेले बालि जात्रा का उद्घाटन करेंगी।

Also read:यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बर्द्धमान-हटिया और आसनसोल-रांची मेमू कई स्टेशनों के बीच रद्द, घर से निकलने से पहले जान लें नया अपडेट

Share This Article