नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को ओडिशा पहुंची। उनके ओडिशा पहुंचने पर राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे में कटक में बालि जात्रा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी और भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति लोक भवन पहुंची। इसके बाद शाम को कटक पहुंचकर वह वार्षिक व्यापार मेले बालि जात्रा का उद्घाटन करेंगी।

Also read:सोनपुर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बसायी जायेगी आधुनिक टाउनशिप



