नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के विकास और पुनर्निर्माण के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास पैकेज का ऐलान किया है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ मुलाकात में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते भी हुए। इस दौरान अयोध्या से जनकपुर के बीच ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई गई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता सिर्फ पड़ोसियों का नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और आत्मीयता का भी है।



