देश को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने वाली भाजपा को झारखंड सरकार से सवाल पूछने का हक नहीं : सोनाल शांति

कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने विकसित भारत 2047 के वादों पर मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने झारखंड के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और केंद्र से बकाया राशि की मांग उठाई।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत 2047 का का सिर्फ देशवासियों को सपना दिखाया है पर कोई ठोस नीति देश के छात्रों किसानों और युवाओं के लिए पिछले 12 वर्षों के दौरान धरातल पर नहीं दिखी। इन सब से हटकर देश के लोगों को धार्मिक और जातीय संघर्ष में उलझा कर भाजपा अपना राजनीतिक अस्तित्व मजबूत करने में लगी रहती है। उन्होंने सोमवार को कहा कि देश को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने वाली भाजपा को झारखंड सरकार से सवाल पूछने का हक नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी खुद स्वीकार करते हैं कि देश के उद्योगपतियों को जिस तरह उन्होंने छूट दी उसके अनुसार देश के युवाओं के के लिए रोजगार के अवसर पैदा नहीं हो रहे हैं। भाजपा के अध्यक्ष खुद स्वीकार कर रहे हैं कि चीन ने हमारी 200 किलोमीटर की सीमाओं पर कब्जा कर रखा है, तेजस के लिए इंजन नहीं मिल रहे। मोदी के कार्यकाल में भारत और सुरक्षा की भावना से गुजर रहा है।भाजपा नेताओं को सवाल नरेंद्र मोदी से पूछना चाहिए जिन्होंने संसाधनों का बंटवारा राज्यों के बीच असमान तरीके से किया जिससे राज्यों के विकास में असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार के पास विकास के लिए स्पष्ट विजन तैयार है, ठोस नीति रणनीति के तहत कार्य चालू है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं जिससे झारखंड की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है, छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए सरकार के स्तर पर कई साहब सहायताएं तथा वित्तीय संबल दिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के साथ प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक भेदभाव किए जाने तथा संसाधनों की कमी के बावजूद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कई क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड अव्वल रहा है, झारखंड के विकास के मॉडल का अध्ययन कई राज्य कर रहे हैं। अगर भाजपा नेताओं को झारखंड के लिए इतनी चिंता है तो केंद्र सरकार से झारखंड के हक की राशि अभिलंब दिलाने की पहल करें जिस पर केंद्र सरकार कुंडली मारकर बैठी हुई है। भाजपा के नेता झारखंड का हित नहीं चाहते बल्कि झारखंड के नाम पर सरकार को कोसने का बहाना ढूंढते हैं ताकि इनकी राजनीतिक दुकानदारी चलती रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।