पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने जताया शोक

अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गहरा शोक जताया और परिवार को धैर्य देने की प्रार्थना की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन से परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी दुख का माहौल है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. प्रदीप वर्मा ने अपनी संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि मां का दुनिया से चले जाना जीवन की सबसे बड़ी और कभी पूरी न होने वाली क्षति है। मां सिर्फ ममता और स्नेह का प्रतीक नहीं होतीं, बल्कि वह हर मुश्किल वक्त में परिवार की सबसे बड़ी ताकत और सहारा होती हैं। मां के रहते जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी भी छोटी लगती है और हर दुख सहना आसान हो जाता है।

उन्होंने कहा कि मां के जाने से जीवन में जो खालीपन पैदा होता है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। डॉ. प्रदीप वर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।