जमशेदपुर: शहर के वास्तु विहार इलाके में रविवार देर रात गैरेज में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए खुद पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बावजूद दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में मोहल्ले के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया।



