अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक जताया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। अपने शोक संदेश में हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े भाई अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां का निधन जीवन की अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में अर्जुन मुंडा एवं उनके समस्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मारांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।