सांसद पप्पू यादव के काफिले का भीषण सड़क हादसा, गड्ढे में जा गिरी एस्कॉर्ट गाड़ी, 5 लोग घायल

कटिहार में सांसद पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी निर्माणाधीन पुल के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए, सांसद सुरक्षित रहे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कटिहार: कटिहार जिले में रविवार देर रात पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के काफिले के साथ बड़ा हादसा हो गया। कटिहार-सौनौली मार्ग पर सांसद के काफिले में शामिल पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि पप्पू यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव पूर्णिया से सालमारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बेलोरी-सन्हौली-सालमारी मुख्य सड़क पर कुम्हरी के पास निर्माणाधीन पुल के नजदीक यह दुर्घटना हुई। काफिले में सबसे आगे चल रही पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई। चालक ने वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। हादसे के वक्त एस्कॉर्ट वाहन में सुरक्षाकर्मी सवार थे। दुर्घटना में पांच लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सांसद पप्पू यादव सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।