Women’s Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और झारखंड की बेटी सलीमा टेटे की कप्तानी में भारत का जलवा देखने को मिल रहा है। बता दें, टीम इंडिया ने सलीमा के नेतृत्व में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने थाईलैंड को करारी मात देते हुए जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

लगातार तीन मुकाबलों में जीत पक्की
इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का अब तक सबसे शानदार और बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। टीम ने लगातार तीन मुकाबलों में जीत हासिल कर अपनी मजबूत दावेदारी ठोकी है। सलीमा टेटे के कप्तानी में सारे खिलाड़ी बेहतरीन तालमेल और हमलावर अंदाज में खेल का प्रदर्शन कर रही हैं।

सबकी नजरें सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी
थाईलैंड के खिलाफ जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। लगातार तीन जीत से भारतीय टीम और उनके प्रशंसक का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब सबकी नजरें सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए मैदान पर उतरेगी। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत की हैट्रिक ने खिताब जीतने की उम्मीदों को और पक्का कर दिया है।


