Giridih News: गिरीडीह में एक ही गांव में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। दरअसल, रविवार देर रात पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा स्थित सुंडीटोला में अज्ञात अपराधियों ने ससुर और बहू दोनों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना के बाद आरोपी फरार
जानकारी के मुताबिक, देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर दोनों पर टांगी से वार दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय सुकर मंडल और उनकी 30 वर्षीय बहू शीला मंडल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है, शीला का पति जितेंद्र मंडल सूरत में रहकर काम करता है। और शीला के दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हत्या के पीछे का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पंचबा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे का कारण पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।


