Bihar News: नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 150 लोगों पर FIR दर्ज

News Aroma Desk
1 Min Read
Bihar News: नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 150 लोगों पर FIR दर्ज
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar News: बिहार स्थित नीतीश सेतु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के समर्थन में लगाए गए पोस्टरों को फाड़ने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, रुस्तमपुर थाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के बयान पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस ममाले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों के पहचान की कोशिश कर रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

गौरतलब है कि, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु का शिलान्यास किया गया। जिसके तुरंत बाद कुछ अज्ञात युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के समर्थन में लगाए गए पोस्टरों को फाड़ने लगे। इस दौरान सेतु पर हंगामे की स्थिति बन गई।

वहीं, किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।

Share This Article