Jharkhand News: पूर्व CM अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, कहा- ‘मां के जाने से जिंदगी का…’

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand News: पूर्व CM अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, कहा- 'मां के जाने से जिंदगी का...'
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन हो गया है। मां के निधन से अर्जुन मुंडा और उनका परिवार गहरे शोक में है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक भावुक पोस्ट साझा कर इस दुखद खबर की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने अपनी मां को जीवन का सबसे मजबूत सहारा बताया और उनके जाने से पैदा हुए खालीपन को शब्दों में बयां किया।

‘मां के जाने से जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा छिन गया’

अर्जुन मुंडा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि जिंदगी का वो सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।”

उनकी इस भावुक पोस्ट के बाद परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों के बीच शोक की लहर है। कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें इस कठिन समय में सांत्वना दे रहे हैं।

जमशेदपुर में होगा अंतिम संस्कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सायरा मुंडा के अंतिम दर्शन की व्यवस्था सोमवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पर की जाएगी। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर 1 बजे घोड़ाबांधा स्थित आवास से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट, भुइयांडीह के लिए रवाना होगी।

मां के निधन से अर्जुन मुंडा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस कठिन समय में उनके समर्थक और शुभचिंतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

 

Share This Article