Jharkhand News: 36 साल की सेवा, फिर भी नहीं मिली DGP की कुर्सी, रिटायर होने जा रहें IPS अनिल पालटा

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand News: 36 साल की सेवा, फिर भी नहीं मिली DGP की कुर्सी, रिटायर होने जा रहें IPS अनिल पालटा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड कैडर के 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनिल पालटा 36 वर्षों तक पुलिस सेवा देने के बाद अगले महीने रिटायर होने जा रहे हैं। आईपीएस अनिल पालटा को लंबे अनुभव और वरिष्ठता के बावजूद झारखंड के डीजीपी बनने का मौका नहीं मिल पाया। उन्होनें अपने कार्यकाल के दौरान बिहार और झारखंड के कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं है।

Jharkhand News: पांकी के जंगल में उन्हें फंसाने की थी तैयारी

बता दें, अनिल पालटा का पलामू में नक्सलियों के खिलाफ चालाया गया अभियान काफी चर्चा में रहा। इसी दौरान नक्सलियों ने उनकी हत्या की साजिश भी रची थी। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने उन्हें पांकी के जंगल में फंसाने की योजना तैयार की थी। लेकिन, समय रहते पुलिस को उनके साजिश के बारे में जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अभियान चलाया गया और नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा। बाद में पलामू में उनके नक्सल विरोधी मॉडल को बाद में पूरे झारखंड में लागू किया गया।

अनिल पालटा ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में भी दीं सेवाएं

इसके अलावा आईपीएस अधिकारी अनिल पालटा ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में भी अपनी सेवाएं दीं। फिलहाल वह झारखंड पुलिस में आधुनिकीकरण से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बता दें, करीब साढ़े तीन दशक पुलिस में सेवा देने बाद अनिल पालटा अगले महीने सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके कार्यकाल में पलामू में नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया अभियान उनकी प्रमुख उपलब्धियों में से एक है।

Share This Article