रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को गिरिडीह के बरगंडा में संजय राणा की ओर से नवनिर्मित ‘गुजरात प्लाईवुड एण्ड हार्डवेयर’ प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आदित्य साहू ने संचालक का शुभकामनाएं दी और कहा कि ईश्वर से कामना है कि यह प्रतिष्ठान सफलता और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा और मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, भाजपा नेता सुरेश साहू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



